{"_id":"65a1d7cd081b1285b1060c15","slug":"delhi-weather-yellow-winter-alert-for-today-and-tomorrow-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : आज और कल के लिए सर्दी का यलो अलर्ट, सर्द हवाओं से बढ़ेंगी दुश्वारियां, कोहरा भी सताएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : आज और कल के लिए सर्दी का यलो अलर्ट, सर्द हवाओं से बढ़ेंगी दुश्वारियां, कोहरा भी सताएगा
Sat, 13 Jan 2024 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Jan 2024 05:52 AM IST
सार
अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
सर्दी का सितम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी। दिन में बादल छाये रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। अनुमान है कि 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
जफरपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली के जाफरपुर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में पांच साल की सबसे सर्द सुबह
उत्तर भारत में गलन भरी सर्दी का दौर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बीते पांच साल का सबसे कम तापमान है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 200 ट्रेनें छह घंटे तक की देेरी से चलीं। जबकि 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में यह शून्य के करीब पहुंच गया। पंजाब के अमृतसर में पारा 1.4 डिग्री रहा, जबकि बठिंडा में यह 2 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में सबसे कम 2.2 डिग्री, हिसार में 2.6 डिग्री और झज्जर में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चपेट में भी रहे। वहीं, राजस्थान के माउंट आबू में शुक्रवार को न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस था। इसके कारण इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में कई जगह बर्फ की हल्की सी परत भी नजर आई।