फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update Maximum temperature recorded in capital was 34.1 degrees Celsius

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, आसमान में छाये हैं बादल; दिन में भी उम्मीद

Thu, 04 Jul 2024 05:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jul 2024 05:49 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update Maximum temperature recorded in capital was 34.1 degrees Celsius
Delhi NCR Weather Update - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भी हल्की बारिश हुई है। कल भी दिन में अच्छी बारिश हुई थी। इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


राजधानी में बुधवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। कल दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर और पालम में हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज बारिश का अनुमान जताया है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। ऐसे में लोगों को उमस ने परेशान किया। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। काले बाद छाने से शाम जैसा माहौल हो गया। इसके बाद बारिश ने दस्तक दी। शाम को तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 34.1 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 73 फीसदी रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक आया नगर में 39.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। पालम में 14.1, सफदरजंग 9 एमएम, लोधी रोड में 6.7, रिज में 4.2, पूसा में 3.5, मयूर विहार में 2, जाफरपुर में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।

पालम में 35 पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 34.5, लोधी रोड में 33, रिज में 32.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 108 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा मध्यम श्रेणी में रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा का सबसे कम 70 एक्यूआई रहा। गुरुग्राम में 88, ग्रेटर नोएडा में 86, गाजियाबाद में 89 व फरीदाबाद में 111 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

गुरुवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान -34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान -26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed