Delhi Weather: स्मॉग की चपेट में राजधानी, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई
दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 332 होने के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है। रविवार को हवाओं के रुख में बदलाव होगा और यह उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव से प्रदूषण स्तर में सुधार होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी के आगमन के साथ-साथ खराब वायु गुणवत्ता के साथ दिल्ली आज स्मॉग की चपेट में आ गई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 332 होने के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
With the advent of winter as well as poor air quality, Delhi woke up to smog today. Visuals from Vijay Chowk, India Gate, Kartavya Path and Humayun Road.
विज्ञापन
Delhi's air quality stands in the 'Very Poor' category this morning with the AQI (Air Quality Index) being 332. pic.twitter.com/t79peMQq11विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 3, 2022
दिल्ली में शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम/दक्षिण-पूर्व दिशा से चली हल्की हवाओं से प्रदूषण में मामूली गिरावट दर्ज हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 352 दर्ज किया गया जो, बृहस्पतिवार के मुकाबले 16 अंक कम था। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दिल्ली से अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया, जबकि एनसीआर के अन्य जगहों पर दिल्ली से प्रदूषण कम रहा।
बोर्ड के अनुसार शनिवार को हवाओं के रुख में बदलाव होगा और यह दक्षिण-पूर्व/उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। सुबह हल्की धुंध छाए रहेगी। रविवार को हवाओं के रुख में बदलाव होगा और यह उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव से प्रदूषण स्तर में सुधार होने की संभावना है।
सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान
शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक धुंध छाए रहने की उम्मीद है। वहीं तापमान में भी गिरावट हो सकती है।