फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather to take a U turn on January 23 Winter may return

दिल्ली में मौसम लेगा यू-टर्न: सर्दी की हो सकती है वापसी... 23 जनवरी को सुबह से ही शुरू हो सकता है बारिश का दौर

Wed, 21 Jan 2026 08:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Jan 2026 08:37 PM IST
सार

23 जनवरी को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। बारिश और हवा चलने की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

विज्ञापन
Delhi weather to take a U turn on January 23 Winter may return
बुधवार सुबह छाए स्मॉग के बीच गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते कुछ दिनों से लोगों को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन 23 जनवरी को मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेगा। मौसम विभाग ने इस दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, सुबह से दोपहर तक एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यही नहीं, दोपहर व शाम को बहुत हल्की बूंदाबांदी का एक और दौर हो सकता है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। ऐसे में सर्दी की एक बार फिर दोबारा वापसी हो सकती है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह की शुरूआत कोहरे व हल्की धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। सूर्यदेव ने सुबह से ही दर्शन दे दिए थे। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 रहा और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 45 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 10 और लोधी रोड में 8, आया नगर में 8.4 व पालम में 9.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में सुबह 7.30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 300 मीटर तक सीमित रही। इसके अलाव, पालम में सुबह 7:30 बजे दृश्यता 600 मीटर तक गिर गई।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। 24 जनवरी को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सतह पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं, 25 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। इस दिन भी सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। हवाओं की गति सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, 26 जनवरी को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 27 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। दिन में हल्की धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि सुबह के समय कोहरा परेशान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed