फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Report: Falling temperatures are on hold, clouds will continue to move

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में आज भी कई जगह घना कोहरा, आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी

Sat, 17 Jan 2026 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 06:36 AM IST
सार

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
Delhi Weather Report: Falling temperatures are on hold, clouds will continue to move
दिल्ली में ठंड - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कई जगहों पर घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यही नहीं, कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन

दिल्ली में बीते चार दिन से शीतलहर की स्थिति से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से गिरते न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लगा। सुबह के समय अन्य दिनों के मुकाबले ठिठुरन कम रही। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 12 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम ही दर्ज किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को तो न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह से चार दिन शीत लहर वाली स्थिति रही। जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम रहता है तब शीत लहर की स्थिति होती है। मौसम विभाग के अनुसार अब इस सप्ताह ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब एक सप्ताह आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। 

फिजा बेहद खराब
राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति सुस्त पड़ने के कारण फिजा बेहद खराब है। ऐसे में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में एक सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 376 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 363, ग्रेटर नोएडा में 358 और गुरुग्राम में 347 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed