फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather news tempreture dropped due to icy wind Yellow alert till 20 January

Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में शीतलहर, 20 जनवरी तक यलो अलर्ट

Sun, 15 Jan 2023 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 01:11 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवा से दिल्ली में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi Weather news tempreture dropped due to icy wind Yellow alert till 20 January
cold wave

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है, क्योंकि बर्फ से ढके पहाड़ों से बर्फीली उत्तरपूर्वी हवाएं पहले ही मैदानी इलाकों की ओर बहने लगी हैं। इसने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ, जिसने उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े क्षेत्रों में ठंड से राहत दिलाई थी, पीछे हटना शुरू हो गया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने से पहले उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में इस महीने के अधिकांश दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह पिछले 10 से 11 दिनों से भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की परत और दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के कारण था, जिसने बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाओं को सामान्य से अधिक समय तक चलने दिया। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।  

विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार से दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 15 जनवरी से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं मंगलवार से 20 जनवरी तक विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

जफरपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
राजधानी में जफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.6 डिग्री, गुरुग्राम में 17.2 डिग्री और फरीदाबाद में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 जनवरी तक येलो अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 17 जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विभाग की माने तो रविवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed