फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather news in hindi delhi temperature increase in day and night

दिन ही नहीं रात को भी आने लगा पसीना: दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंड खत्म, तपाने लगी सूरज की तपिश; लोग हलकान

Sun, 08 Mar 2026 07:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Mar 2026 07:56 PM IST
सार

रविवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी लगभग खत्म हो गई है।

विज्ञापन
delhi weather news in hindi delhi temperature increase in day and night
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अब दिन के अलावा रात भी गर्म होने लगी है। आलम यह है कि जहां सुबह-शाम हल्की सर्दी होती थी, अब वह लगभग खत्म हो गई है। रात में भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सात दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम
अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। वहीं, अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। यह तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर यह पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप ने लोगों को खासा परेशान किया
रविवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी लगभग खत्म हो गई है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 24 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 18.3 आया नगर में 16.3 और लोधी रोड में 16.6 और पालम में 17.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 और 10 मार्च को भी अधिकतम 34-36 और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, 11 मार्च को अधिकतम 35-37 और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, हल्के बादल बने रहेंगे। वहीं, 12 और 13 मार्च को अधिकतम 34-36 और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। साथ ही, आसमान में हल्के बादल रहेंगे। 

10 दिनों तक नहीं राहत की कोई उम्मीद
मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि हल्के बादलों और वायुमंडलीय बदलाव के कारण तापमान में सामान्य से हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 10 दिनों तक दिल्ली और पड़ोसी राज्य में किसी तरह की कोई बड़ी मौसमी घटना नहीं होगी। अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी जिसके चलते सुबह और शाम के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही हवा की गति भी बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed