फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Gurugram day and Delhi night coldest fog will increase in next 48 hours temperature will dr

Delhi Weather News: सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में ढा रही सितम, अगले 72 घंटे में तेज शीत लहर चलने की संभावना

Sat, 24 Dec 2022 06:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Dec 2022 06:48 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे व सर्दी की दोहरी मार अभी पड़ती रहेगी। इस साल के अंत तक दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दिन व रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी का सितम बढ़ेगा।

विज्ञापन
Delhi Weather News Gurugram day and Delhi night coldest fog will increase in next 48 hours temperature will dr
सर्द हवा ने बढ़ाई सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में सितम ढा रही हैं। गिरता पारा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम का दिन और दिल्ली की रात सबसे सर्द रही। दिल्ली का इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 17.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर में तेज शीत लहर, सर्द से अति सर्द दिन रहने व घने कोहरे की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

बीते सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी व कोहरे का सितम जारी है। दिन-प्रतिदिन लगातार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह जहां घने कोहरे से कार्यालय पहुंचने वालों को दिक्कत हो रही है, वहीं दिन में ही सर्दी का सितम ऐसा है कि दोपहर के समय ही लोग हीटर व अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं। मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक अभी ऐसा ही मौसम बने रहने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम व गाजियाबाद में दिन ठंडा
दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम व गाजियाबाद का दिन ठंडा रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और गाजियाबाद में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फरीदाबाद व नोएडा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ जबकि दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

दिल्ली में रिज इलाके में सबसे सर्द सुबह
शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों लुढ़क गए। दिल्ली के रिज इलाके की सुबह सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक लुढ़क गया जबकि लोदी रोड में तापमान 5.4 दर्ज हुआ।

घने कोहरे से दृश्यता 200 मीटर तक पहुंची
पालम हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई। मेरठ, हिसार, रोहतक और करनाल में दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच गई जबकि अंबाला में दृश्यता 25 मीटर रही।

कोहरा बढ़ेगा, तापमान गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे व सर्दी की दोहरी मार अभी पड़ती रहेगी। इस साल के अंत तक दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दिन व रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी का सितम बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घने से घने कोहरे की संभावना जताई है। 25 व 26 दिसंबर को सर्द से अति सर्द दिन रहने का पूर्वानुमान है।

एनसीआर में कहां कितना तापमान
अधिकतम न्यूनतम
गुरुग्राम 7.0 6.7
फरीदाबाद 20.7 9.0
गाजियाबाद 17.5 6.7
नोएडा 20.2 7.0

दिल्ली के इलाकों में तापमान
अधिकतम न्यूनतम
पालम 19.0 7.2
लोदी रोड 19.6 5.4
रिज 18.5 4.3
आया नगर 20.0 4.8
जाफरपुर 16.3 6.6
मुंगेशपुर 16.3 6.7
नजफगढ़ 18.6 8.9
पीतमपुरा 20.1 9.2
स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स 20.5 8.7
मयूर विहार 18.7 7.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed