फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Chill returned due to snowfall on mountain rain expected in Delhi-Chandigarh and Haryana on

Delhi Weather News: पहाड़ पर बर्फबारी से लौटी ठिठुरन, 29 जनवरी को दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार

Sat, 28 Jan 2023 02:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Jan 2023 02:55 AM IST
सार

दिल्ली के रिज में शुक्रवार को पारा 4.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मुंगेशपुर व लोदी रोड में 4.6 व जाफरपुर में पारा 4.3 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Delhi Weather News Chill returned due to snowfall on mountain rain expected in Delhi-Chandigarh and Haryana on
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

दो दिन पहले तक दस डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के रिज में शुक्रवार को पारा 4.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मुंगेशपुर व लोदी रोड में 4.6 व जाफरपुर में पारा 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, दिल्ली के मुकाबले में एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत रही। 

विज्ञापन

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.1, फरीदाबाद में 9.1, गाजियाबाद में 8.3 व नोएडा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा के कारण सुबह-शाम ठंड परेशान करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed