{"_id":"65d1479613d6c2b44f01b846","slug":"delhi-weather-ma0ximum-temperature-rises-due-to-sunshine-chances-of-rain-from-tomorrow-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : दिन में मौसम गर्म, धूप खिलने से चढ़ा अधिकतम तापमान; कल से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : दिन में मौसम गर्म, धूप खिलने से चढ़ा अधिकतम तापमान; कल से बारिश के आसार
Sun, 18 Feb 2024 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:26 AM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस कारण सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 21 फरवरी तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में खिल रही धूप से अधिकतम तापमान चढ़ रहा है। शनिवार को दिन में गर्मी महसूस हुई। वहीं उत्तर-पश्चिम व उत्तर दिशाओं से चार से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवाओं ने शाम के समय मौसम को कुछ सर्द किया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस कारण सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 21 फरवरी तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। आया नगर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह हल्की धुंध आई। सुबह आठ बजे के बाद से मौसम साफ हुआ और दोपहर तक अच्छी धूप खिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।