फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather It rained late night in Delhi NCR

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में देर रात हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Tue, 06 Jun 2023 02:03 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 02:03 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
Delhi Weather It rained late night in Delhi NCR
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन में तापमान 40 डिग्री पार हो जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार दिन में गर्मी का सितम यह रहा कि कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं, नौ से 11 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद गर्मी पसीने छुड़ाएगी।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 


दिल्ली के पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। नजफगढ़ में 39.7, नरेला में 39.5, पूसा में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में सर्वाधिक तापमान फरीदाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुडगांव में 38.3, नोएडा में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। सात जून से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात जून से 11 जून तक तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार सुबह बारिश हुई थी। लेकिन वह विक्षोभ कमजोर था। इसलिए उसका असर इतना प्रभावी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed