फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Humidity rises in city temperature increased

Delhi Weather: सूरज और बादलों की आंख मिचौली के बीच उमस ने सताया, तापमान बढ़ा

Fri, 26 Aug 2022 10:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 10:55 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी कमोबेश इसी तरह की स्थिति रहेगी। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। आगामी सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather Humidity rises in city temperature increased
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ते ही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को भी सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब अगले सप्ताह तक कमोबेश इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में हल्की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले 24 घंटे में तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सामान्य से एक अधिक 35.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 58 से 87 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। धूप के किरणों को बार-बार बादल छिपाते रहे। इस बीच उमस का स्तर अधिक होने की वजह से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी कमोबेश इसी तरह की स्थिति रहेगी। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा व अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद मौसम में गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार काफी कम हुई है बारिश

गौरतलब है कि दिल्ली में अगस्त में करीब 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर अगस्त में 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता की वजह से दिल्ली में बारिश में कमी रिकॉर्ड की गई है। इसमें एक कारण यह भी है कि जो भी निम्न दाब वाले क्षेत्र बने वे बंगाल की खाड़ी में बने जिनका असर मध्यप्रदेश व गुजरात में अधिक देखने को मिला है। यही वजह है कि इन राज्यों में अधिक बारिश दर्ज की गई है।


अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:50 बजे
सूर्योदय का समय: 5:57 बजे
दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed