फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast There will be relief from heat wave

Delhi Weather : लू की लहर से मिलेगी राहत, आज करवट लेगा मौसम, तापमान में इतनी आएगी कमी; पढ़ें पूर्वानुमान

Thu, 10 Apr 2025 01:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Apr 2025 01:28 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में चार स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast There will be relief from heat wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को बहुत हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, गरज के साथ बिजली चमकेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलेंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। उधर, उत्तराखंड में मौसम बदल चुका है। चमोली के थराली में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश में भी कल से मौसम करवट लेने जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली में इस बार लोगों को असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही निकलने वाली धूप के चलते पारा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप निकली। नो बजे के बाद से ही लोगों को तपिश महसूस होने लगी। दोपहर के समय खासतौर पर खुले में काम करने वाले और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को लू के थपेड़ों का अहसास हुआ। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 40.5 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार इलाके में चली लू
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में चार स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक तापमान आया नगर में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 40.9 दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग, रिज के अलावा पालम में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस, तो आया नगर मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके चलते दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पढ़ें- दिल्ली दंगा: कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने राउज एवेन्यू कोर्ट का किया रुख, शीघ्र ही मामले में होगी सुनवाई

विज्ञापन

पारा 40 डिग्री के पार जाने पर बनती है लू की स्थिति
मौसम विभाग की तकनीकी परिभाषा के मुताबिक, दिल्ली में अगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है और सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है तो उसे लू की स्थिति माना जाता है। जबकि, सामान्य से साढ़े छह डिग्री ज्यादा तापमान होने पर उसे गंभीर लू की स्थिति (सीवियर हीट वेव) की स्थिति माना जाता है। इस मौसम में अभी तक कई बार अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री से ऊपर जा चुका है।

पढ़ें- ये कैसा लुटेरा: तीन फ्लैट के मालिक ने की थी न्यूजीलैंड की महिला से लूट... डेढ़ लाख आता है किराया; खोले हर राज

संबंधित वीडियो-

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। कुल्लू जिले के कई भागों में शाम को बरसे बादल। इससे दोनों जिलों के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। मैदानी जिला ऊना में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के थराली में तीन घंटे की बारिश से मची तबाही
उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, चमोली के थराली में कई गांव में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। तहसील के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।
 

यूपी में कल से करवट लेने जा रहा है मौसम, कई जिलों में हवाओं के साथ होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से मौसम यू-टर्न लेगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी-तराई इलाकों के 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पूर्वा हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही संग संतकबीर नगर, बहराइच, चुर्क आदि में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।

पढ़ें- ये कैसा लुटेरा: तीन फ्लैट के मालिक ने की थी न्यूजीलैंड की महिला से लूट... डेढ़ लाख आता है किराया; खोले हर राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed