फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Sun did not appear during day Chances of rain tomorrow

दिल्ली में बढ़ने लगी है ठंड: दिन में सूरज ने नहीं दिए दर्शन... कल बारिश के आसार; न्यूनतम पारा पहुंचेगा 15°C

Mon, 27 Oct 2025 07:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Oct 2025 07:44 PM IST
सार

सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को दोपहर में भी हल्की ठंड का अहसास हुआ। यही नहीं, बादलों के चलते पूरे दिन सूर्यदेव ने अपने दर्शन नहीं दिए। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Sun did not appear during day Chances of rain tomorrow
दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे हैं। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। ऐसे में सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को दोपहर में भी हल्की ठंड का अहसास हुआ। यही नहीं, बादलों के चलते पूरे दिन सूर्यदेव ने अपने दर्शन नहीं दिए। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। साथ ही, आद्रता का स्तर 96 से 58 फीसदी रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन मेघा नहीं बरसे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा हल्का कोहरा व धुंध छाई रहेगी। ऐसे में सुबह के समय एक या दो बार बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
अच्छी बात यह कि इसका असर दिल्ली तक देखा जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने वाला है। इस साल दिल्ली में ठंड ने समय पहले दस्तक दे दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से दो दिन दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इन बर्फीली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।

विज्ञापन

अगले पांच दिनों तक सुबह के समय धुंध या उथला कोहरा छाया रहेगा
दिल्ली में अक्तूबर के अंतिम दिनों और नवंबर की शुरुआत में मौसम में हल्की ठंडक बढ़ने के साथ सुहावना बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक सुबह के समय धुंध या उथला कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान ज्यादातर साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 29 और 30 अक्तूबर को राजधानी में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों सुबह हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक मौसम और साफ रहेगा। दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री और रात का 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान सुबह हल्की धुंध या कोहरा और दिन में साफ आसमान रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम रहेगी, जिसकी गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सर्दी की शुरुआत का संकेत है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed