फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather forecast relief from scorching heat for the next three days

दिल्ली : अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत, आज छाए रहेंगे बादल, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से नीचे गिरकर 39 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast relief from scorching heat for the next three days
गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से उत्तर-पश्चिम भारत तप रहा है। इस बीच दिल्ली में सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी व लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन


रविवार को सुबह जब लोग सोकर उठे तो बादल छाए रहने की वजह से मौसम अच्छा रहा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बांदल छंटने के साथ सूरज के तेवर तल्ख होते चले गए। दोपहर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 36 से 62 फीसदी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से नीचे गिरकर 39 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक, इसके अगले दिन भी गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। बुधवार को फिर से मौसम के करवट लेने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर भारत में चढ़ते पारे ने 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अप्रैल में उत्तर पश्चिम भारत में औसत अधिकतम तापमान 35.9 व मध्य भारत में 37.78 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरे देश का औसत अधिकतम तापमान 35.05 डिग्री सेल्सियस रहा है। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में बनी रही। दिल्ली का एक्यूआइ 256, फरीदाबाद 288, गाजियाबाद 284, ग्रेटर नोएडा 273, गुरुग्राम 291 व नोएडा का 270 एक्यूआइ रहा। 

अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:57 बजे
सूर्योदय का समय: 5:39 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिनभर तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शाम को आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed