फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Mausam Ki Jankari Get ready for scorching heat

अब आसमान से बरसेगी आग: भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, पारा जाएगा 40 पार; जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Mon, 12 May 2025 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 May 2025 10:27 PM IST
सार

मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। साथ ही, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लगातार सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी जो कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Mausam Ki Jankari Get ready for scorching heat
बढ़ेगा गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा था। इससे मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन मई के मध्य से आसमान से आग बरसने वाली है। आने वाले दिनों में गर्मी का यह सितम और बढ़ने वाला है। पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। आने वाले दिनों में यह स्थिति और भयावह हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से पारा 40 के पार जा सकता है।

विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। साथ ही, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लगातार सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी जो कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती है। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 तथा 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार को आसमान साफ रहा। ऐसे में सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज रहा सबसे गर्म
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर व लोधी रोड में 38.6 और पालम में 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज व आया नगर में 23.5 व पालम में 24.5 डिग्री दर्ज हुआ।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- UP: शादी में खर्च किए दो करोड़, दुल्हन ससुराल पहुंची तो पता चली दूल्हे की ऐसी सच्चाई... नौ के खिलाफ कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed