फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KTCA defeated Udaybhan Cricket Academy

Delhi NCR News: केटीसीए ने उदयभान क्रिकेट अकादमी को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। संस्कार शिवा और अथर्व के शानदार शतकों की बदौलत केटीसीए ने लिटिल मास्टर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में केटीसीए ने उदय भान क्रिकेट अकादमी को 156 रन से हराया।
केटीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट पर 328 रन बनाए। जवाब में उदय भान क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 172 रन ही बना सकी। केटीसीए की ओर से संस्कार शिवा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में 103 रन की पारी खेली। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अथर्व ने 68 गेंदों में 100 रन बनाकर टीम के बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदय भान क्रिकेट अकादमी की टीम के लिए लक्ष्य ने 40 गेंदों में 71 रन बनाए, जबकि हिमनेश सूर्या ने 10 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया। टीम लक्ष्य से 156 रन दूर रह गई। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित डबास को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विधायक सोम दत्त ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed