फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When bride reached her in laws house in Noida she found out that groom was already married

UP: शादी में खर्च किए दो करोड़, दुल्हन ससुराल पहुंची तो पता चली दूल्हे की ऐसी सच्चाई... नौ के खिलाफ कराया केस

Sun, 11 May 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 May 2025 11:01 PM IST
सार

पीड़िता ने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
When bride reached her in laws house in Noida she found out that groom was already married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-76 से पर्थला खंजरपुर में शादी के बाद अपनी ससुराल पहुंची दुल्हन को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। दुल्हन का कहना है कि यह बात उससे व उसके परिवार से छिपाई गई थी। आरोप है कि विरोध करने पर दुल्हन के ससुरालीजन ने मारपीट की और हत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन

महिला के मुताबिक उनके पिता ने जमीन बेचकर शादी की थी। दहेज में 41 लाख रुपये कैश और पूर्वजों का 70 तोला सोना दिया था। फिर भी ससुरालीजन दहेज में और एक फॉर्च्यूनर व एक फ्लैट की मांग करने लगे। शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, देवर समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 में रहने वाली युवती ने बताया कि घर वालों ने पर्थला खंजरपुर गांव में कमल यादव के साथ शादी तय की थी। इसी वर्ष 18 फरवरी को शादी हुई। पिता ने शादी में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए थे। युवती शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि पति कमल यादव पहले से ही शादीशुदा है।

विज्ञापन

पीड़िता ने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। पीड़िता ने पति कमल यादव के अलावा ससुर संजय यादव, सास, देवर कुलदीप तथा कपिल, चाचा लोकेश, पिंटू, टीटू, दादा प्रह्लाद यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed