{"_id":"5e75bc528ebc3e72c03cc8b7","slug":"delhi-weather-forecast-clouds-in-day-with-dusty-winds-and-light-rain-likely-to-happen-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: आसमान में बादल छाए रहने के साथ शाम तक हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: आसमान में बादल छाए रहने के साथ शाम तक हल्की बारिश की संभावना
Sat, 21 Mar 2020 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दिन में बादल छा गए। हालांकि शाम में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार दिन में धूप भी निकली हुई है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
उसने बताया कि शाम को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
आईएमडी ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ से अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का अनुमान है।