फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather: For the first time in 12 years, the morning temperature is below 10 degrees for four days

दिल्ली का मौसम : 12 साल में पहली बार चार दिन सुबह का तापमान 10 डिग्री के नीचे, सात दिन सुधार की उम्मीद भी नहीं

Fri, 08 Mar 2024 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 06:09 AM IST
सार

अगले सात दिनों तक मौसम में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। दिन के समय पारा मामूली बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Delhi weather: For the first time in 12 years, the morning temperature is below 10 degrees for four days
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवा के कारण 12 साल में पहली बार लगातार चार दिन तक मार्च में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक मार्च 2019 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज रहा। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा था। 
विज्ञापन


वहीं, दिन में धूप खिली जिससे दिन के समय मौसम कुछ गर्म हुआ, लेकिन शाम होते ही सर्दी महसूस हुई। अगले सात दिनों तक मौसम में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। दिन के समय पारा मामूली बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 रहा। रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बने रहने के आसार हैं। 

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को औसत चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। 


सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे साफ 137 एक्यूआई दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। फरीदाबाद में 209, ग्रेटर नोएडा में 185, गुरुग्राम में 236 आैर नोएडा में 150 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed