{"_id":"672a831da2e7e478d00d1846","slug":"delhi-weather-effect-of-cold-started-visible-in-delhi-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Update : दिल्ली में दिखने लगा ठंड का असर, कोहरा और धुंध आई नजर, 15 नवंबर के बाद गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Update : दिल्ली में दिखने लगा ठंड का असर, कोहरा और धुंध आई नजर, 15 नवंबर के बाद गिरेगा तापमान
Wed, 06 Nov 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:12 AM IST
सार
सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। वहीं मंगलवार को कोहरे और धुंध की चादर भी देखने को मिली। दिन भर मौसम धुंधला ही रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ। अब 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। इससे ठंड का अहसास ज्यादा होगा।
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी का अहसास
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। वहीं मंगलवार को कोहरे और धुंध की चादर भी देखने को मिली। दिन भर मौसम धुंधला ही रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ। अब 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। इससे ठंड का अहसास ज्यादा होगा।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज की सुबह अन्य इलाकों के मुकाबले में ठंडी रही। यहां तापमान 13.9 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि नरेला में अधिकतम तापमान सबसे कम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अक्तूबर की तरह ही नवंबर का महीना भी गर्म साबित हो रहा है। नवंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होता है और महीने के अंत तक यह लगभग 10 डिग्री तक गिर जाता है। नवंबर के पहले पांच दिन में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। जबकि तापमान 15 डिग्री के आसपास होना चाहिए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 6 से 11 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह व शाम को हल्की ठंडक का अहसास होगा लेकिन दोपहर के समय गर्मी परेशान करेगी।
मौसम विभाग के अनुसार जब तक पहाड़ों पर पर्याप्त बर्फ नहीं होगी तब तक उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड नहीं लाएंगी। जम्मू कश्मीर में 10 और 12 नवंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा लेकिन उसके कमजोर होने के कारण उससे मैदानी इलाकों में ठंड नहीं होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन