फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather change than Air quality improvements in delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार जारी, बारिश से मिल सकती है और राहत

Wed, 20 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
delhi weather change than Air quality improvements in delhi ncr
delhi weather
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार लगातार जारी है। वायु गुणवत्ता सोमवार को गंभीर श्रेणी से मध्यम श्रेणी में आ गई। तापमान में गिरावट और तेज गति वाली हवा और नमी ने प्रदूषण के तत्वों को छांट दिया है। हवा में मौजूद पर्टिकुलेट मैटर (खतरनाक कण) 2.5 और 10 का स्तर मानक के करीब लौट रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही हुआ तो बूंदा-बांदी के बाद वायु गुणवत्ता सामान्य हो सकती है।
विज्ञापन


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सफर) के वैज्ञानिक गुफरान बेग ने बताया कि हवा में मौजूद नमी ने वायु गुणवत्ता में सुधार किया है। बीते हफ्ते मंगलवार को पश्चिमी भारत में धूल की आंधी के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हुई थी। इस धूल का स्रोत ईरान और दक्षिणी अफगानिस्तान के साथ राजस्थान था। गर्मी और धूल के सघन कणों ने लोगों को परेशान कर दिया था।
विज्ञापन


 

खासतौर से सांस के मरीजों को इस दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

delhi weather change than Air quality improvements in delhi ncr
delhi weather
खासतौर से सांस के मरीजों को इस दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सबसे प्रभावी प्रदूषक पीएम 10 था। इस प्रदूषण के दौरान रविवार तक दिल्ली में निर्माण कार्य भी ठप रहा। 

सीपीसीबी के रियल टाइम आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शाम छह बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का स्तर 183 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। बीते हफ्ते बुधवार को यह 10 गुना ज्यादा 1 हजार माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गया था। 24 घंटे के आधार पर पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है। पीएम 2.5 अपने सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के बेहद करीब 66 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड हुआ।
 

विभिन्न शहरों का एक्यूआई

delhi weather change than Air quality improvements in delhi ncr
Weather in March, New Delhi
विभिन्न शहरों का एक्यूआई

शहर            18 जून स्थिति    12 जून की स्थिति
दिल्ली              171                 445
गाजियाबाद      182                  353 
नोएडा             166                   342 
ग्रेटर नोएडा     166                   500 
गुरुग्राम          283                  488 
नोट : विभिन्न शहरों का एक्यूआई स्रोत सीपीसीबी है। विभिन्न शहरों में 101 से 200 का एक्यूआई स्तर मध्यम, 301-400 बहुत खराब और 401-500 खराब स्थिति को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed