{"_id":"666d53960fcfb2d6320e168c","slug":"delhi-water-crisis-water-minister-atishi-called-an-emergency-meeting-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट पर AAP की बैठक: आतिशी बोलीं- हमने हरियाणा से पानी देने की अपील की, चंडीगढ़ में अधिकारी करेंगे बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट पर AAP की बैठक: आतिशी बोलीं- हमने हरियाणा से पानी देने की अपील की, चंडीगढ़ में अधिकारी करेंगे बातचीत
Sat, 15 Jun 2024 02:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:11 PM IST
सार
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी बरकरार है। दिल्ली में पानी की सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने कहा की जो संभव होगा वो मदद करेंगे। हमने हरियाणा से कहा की थोड़ा पानी अगर वो दे सकते हैं तो बेहतर होगा। कल दिल्ली के सरकार के अधिकारी चंडीगढ़ जाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में दिल्लीवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर समीक्षा की गई। इसमें दिल्ली जलबोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी बरकरार है। दिल्ली में पानी की सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है। वजीराबाद तालाब में पानी खत्म हो गया है। मुनक नहर में भी पानी की कमी चल रही है। पानी की कमी के चलते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी का कम प्रोडक्शन हो रहा है। दिल्ली में करीब 70 एमजीडी पानी का उत्पादन कम हो रहा है। बवाना, नांगलोई में बोरवेल के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है। टैंकर की ट्रिप्स बढ़ाई गई है। 10 एमजीडी पानी टैंकर के जरिए मुहैया कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी। यमुना अपर बोर्ड की बैठक में कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
आतिशी ने आगे कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने कहा की जो संभव होगा वो मदद करेंगे। अभी कुछ डॉक्यूमेंट अपर यमुना बोर्ड को हिमाचल ने देने है। हमने हरियाणा से कहा की थोड़ा पानी अगर वो दे सकते हैं तो बेहतर होगा। कल दिल्ली के सरकार के अधिकारी चंडीगढ़ जाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन