फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Water Crisis: Contaminated water supply at many places in Uttam Nagar

Delhi Water Crisis: उत्तम नगर में कई जगह दूषित पानी की सप्लाई, कुछ स्थानों पर आपूर्ति ठप होने से लोग बेहाल

Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा सत्यम सिंह, नई दिल्ली
सत्यम सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
सार

उत्तम नगर पूर्व, उत्तम नगर पश्चिम और ओल्ड उत्तम नगर के कई इलाकों में लोग पानी की अनियमित आपूर्ति और दूषित जल की समस्या से जूझ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Delhi Water Crisis: Contaminated water supply at many places in Uttam Nagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के घनी आबादी वाले उत्तम नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उत्तम नगर पूर्व, उत्तम नगर पश्चिम और ओल्ड उत्तम नगर के कई इलाकों में लोग पानी की अनियमित आपूर्ति और दूषित जल की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई स्थानों पर या तो पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है या जो पानी आ रहा है, वह इतना गंदा और बदबूदार है कि उसका घरेलू उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है।सबसे चिंताजनक स्थिति विश्वास पार्क बी-ब्लॉक की बताई जा रही है, जहां लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से नियमित जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन


कई परिवारों को पीने और रोजमर्रा के कामों के लिए निजी टैंकरों या बोतलबंद पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नलों में सीवर मिश्रित पानी आता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए और जहां सीवर मिश्रित पानी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां पाइपलाइन की मरम्मत एवं सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

लोग बोले...
नलों में पानी आता ही नहीं और जब आता है तो इतना बदबूदार होता है कि उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।
- अनिल, स्थानीय निवासी (विश्वास पार्क बी-ब्लॉक)

पीने के लिए हमें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
- सिद्धार्थ शंकर, स्थानीय निवासी

पानी में सीवर की बदबू आती है, संबंधित विभाग को तुरंत समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
- सुशील गुप्ता, निवासी उत्तम नगर पश्चिम

प्रशासन को जल्द ही कार्रवाई कर लोगों को इस संकट से राहत दिलानी चाहिए।
- रोहन, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed