फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi voilence tahir hussain investigation three more people arrested including his manager

दिल्ली हिंसा : ताहिर से पूछताछ में तीन और नाम आए सामने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2020 08:42 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 07 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
delhi voilence tahir hussain investigation three more people arrested including his manager
ताहिर हुसैन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

आम आदमी पार्टी के निष्कासित पार्षद ताहिस हुसैन ने पुछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हिंसा के आरोप में लियाकत, रियासत और तारिक की फैक्ट्री के मैनेजर तारिक रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ताहिर हुसैन को छिपाने के आरोप में एक अन्य की भी तालाश कर रही है।

विज्ञापन


बात दें ताहिर हुसैन ने पांच मार्च को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए एक आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उत्तरी-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस ने छह मार्च को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हिंसा में मारे गए आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी ताहिर को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तारिक हुसैन के बचाव में उतरे अमानतुल्ला खान 

अमानतुल्ला खान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है की वो एक मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुस्लिम होना है ये भी हो सकता है आने वाले वक्त में ये साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed