दिल्ली हिंसाः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 48, ताहिर अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
दिल्ली हिंसा के बाद प्रभावित इलाकों के बाशिंदों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नालों से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है जिसके चलते मरने वालों की संख्या 47 पहुंच चुकी है। इस बीच कई लोग अब भी हिंसा में गायब अपनों की तलाश में अस्पताल से लेकर शवगृह तक उनकी तलाश कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी बैठक करने वालें हैं जिसमें दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो सकती है। वहीं हिंसा के आरोपी शाहरुख और ताहिर हुसैन अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
चार दिन की हिरासत में शाहरुख
Delhi Police: Shahrukh (the man who pointed a gun at police during violence in North East Delhi on 24 Feb) has been sent to 4-day police custody. pic.twitter.com/H0UEy521uw
— ANI (@ANI) March 3, 2020
ताहिर हुसैन जल्द होगा गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
रंधावा ने बताया कि 26 फरवरी को जब अंकित शर्मा का शव मिला और उनके परिवार ने ताहिर पर आरोप लगाए तो वह मामले में मुख्य आरोपी बन गए। उसके बाद ताहिर के घर की तलाशी ली गई और सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।
Delhi Police PRO MS Randhawa: On 26th February when Ankit Sharma's body was found & his family made allegations, Tahir became the main accused. After that Tahir's house was searched & evidence was gathered. Police are conducting raids & trying to arrest him as soon as possible. https://t.co/eWs4qgo5yW
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा में अभी तक 436 मामले दर्ज
Delhi Police: 436 cases have been registered so far, including 45 cases under the Arms Act. 1,427 people have also been either arrested or detained. #DelhiViolence pic.twitter.com/E5RwvToey1
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली विधानसभा कमेटी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली विधानसभा की कमेटी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8950000946 जारी किया है। इस पर आप स्क्रीन शॉट लेकर कर सकते हैं । आप ईमेल dvscommittee@delhi.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा की इन नंबरो पर लोग शिकायत कर सकते हैं।इस नंबर को सभी सार्वजनिक जगहों स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, चौक, चौराहे पर लगाया जाएगा। 5 मार्च को छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायक धर्म गुरुओं के साथ शांति कमेटी की बैठक करेंगे ताकि क्षेत्र में शांति का संदेश दिया जा सके। शांति कमेटी की मीटिंग में पुलिस कमिशनर को भी आमंत्रित किया जाएगा।
ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस का बयान
अजीत कुमार सिंगला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 24-25 फरवरी की रात में कुछ लोगों ने हमें जानकारी दी थी कि पार्षद अपने घर फंस गए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तब उन्हें गली से निकाला गया।हालांकि दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने अब स्पष्ट किया कि ताहिर हुसैन को बचाव की आवश्यकता नहीं थी, 24-25 फरवरी की रात को पार्षद के फंसने की खबर पुलिस को मिली थी, जांच के बाद पाया गया कि पार्षद अपने घर में सुरक्षित था।
CLARIFICATION: Delhi Police Sources now clarify that Tahir Hussain did not require rescuing; on the intervening night of 24-25 Feb, news of the councillor being stuck was received by police, upon investigation it was found the councillor was safe in his house. pic.twitter.com/8smMI8WWtm
— ANI (@ANI) March 3, 2020
शाहरुख को पुलिस मुख्यालय लाया गया
शाहरुख (चेक शर्ट में), जिसने 24 फरवरी को हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाई थीं, उसे पुराने पुलिस मुख्यालय, आईटीओ में लाया गया। शाहरुख को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।Delhi: Shahrukh (in chequered shirt), the man who had opened fire at police during violence in North East Delhi on 24th February brought to old Police Headquarters, ITO. He was arrested by Delhi Police Crime Branch from Uttar Pradesh. pic.twitter.com/Ww3sRThNPo
— ANI (@ANI) March 3, 2020
बोर्ड परीक्षा में 98.33 प्रतिशत उपस्थिति
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जानकारी दी है कि कक्षा 12वीं के इतिहास विषय की परीक्षा में आज दिल्ली के उत्तर-पूर्व में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। दिल्ली के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के केंद्रों पर आज 98.33 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।Central Board of Secondary Education: The history Class XII exam today went off peacefully in the north-east parts of Delhi. The centers in north-east part of Delhi recorded 98.33% attendance today. pic.twitter.com/xBnBS6Xovn
— ANI (@ANI) March 3, 2020
हैदरपुर गांव से हैंड ग्रेनेड बरामद
दिल्ली के हैदरपुर गांव में बीती रात एक जंग लगा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। एनएसजी की टीम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।Delhi: A rusted hand grenade recovered at Haiderpur village last night; NSG team has taken it under its possession pic.twitter.com/xEq3r1yAZJ
— ANI (@ANI) March 3, 2020