फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Violence Updates: एनएसए डोभाल ने सीलमपुर पहुंचकर ली हालात की जानकारी, अब तक 13 की मौत

Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
खास बातें

दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार की सुबह भी कई इलाकों से उपद्रवियों के पत्थरबाजी करने की जानकारी मिली। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एहतियात के तौर पर पांच मेट्रो स्टेशन, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार बंद कर दिया गया है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट...

विज्ञापन
Delhi Violence over CAA Protest Live Updates News in Hindi: jafrabad maujpur loni brahmapuri arrest
दिल्ली में सड़क से गली-मोहल्लों तक पत्थरबाजी-हिंसा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

01:12 AM, 26-Feb-2020

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सतीश गोलचा ने मौजूदा हालात पर दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन छोड़ दिया है । मौजपुर चौक और 66 फूटा रोड पर भी मौजूदा हालात सामान्य हैं।
 
12:48 AM, 26-Feb-2020

हिंसा के बीच सीलमपुर पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल

हिंसा के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजीत डोभाल सीलमपुर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने इलाके में मौजूदा हालात के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
 
विज्ञापन
10:59 PM, 25-Feb-2020

पिछले 24 घंटे में गृह मंत्री की अध्यक्षता मे तीसरी बैठक

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगभग 3 घंटे तक बैठक की। नवनियुक्त विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी बैठक में शामिल हुए। यह पिछले 24 घंटे से गृह मंत्री की अध्यक्षता में तीसरी बैठक थी।
 
10:22 PM, 25-Feb-2020

टीवी चैनलों को एडवाइजरी जारी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली हिंसा को लेकर निजी टीवी चैनलों को एडवाइजरी जारी की है। 
 
10:20 PM, 25-Feb-2020
डीसीपी उत्तर पूर्व दिल्ली ने जानकारी दी है कि अशोक विहार इलाके में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाने के बारे में कुछ गलत सूचना / समाचार प्रसारित किए गए हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि अशोक विहार के क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, कृपया कर झूठी जानकारी न फैलाएं।
 
09:53 PM, 25-Feb-2020

शूट एट साइट के आदेश बने रहेंगे

दिल्ली में शूट एट साइट के आदेश बने रहेंगे। पहले इसके हटाए जाने की रिपोर्ट गलत थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 25-Feb-2020

बोर्ड परीक्षा स्थगित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय के अनुरोध और छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों को असुविधा से बचाने के लिए बोर्ड ने दिल्ली के उत्तर पूर्व भाग में 26 फरवरी के लिए कक्षा 10 और 12 की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
 
09:25 PM, 25-Feb-2020

हिंसा में अब 13 की मौत : जीटीबी अस्पताल

गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अधिकारियों ने अबतक हिंसा में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 
Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital official: 13 deaths have been reported since yesterday
 
09:20 PM, 25-Feb-2020

गाजियाबाद बार्डर सील

पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। अजय कुमार पांडे, डीएम ने बताया कि दिल्ली में हिंसा को ध्यान में रखते हुए हमने सीमाओं को सील कर दिया है। हमारे जिले में शांति है। हमने आसपास के इलाकों में शराब की सभी दुकानें बंद कर दी हैं।
 
09:13 PM, 25-Feb-2020

सिसोदिया ने बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व जिले में कल भी स्कूल बंद रहेंगे। सभी गृह परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कल की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed