{"_id":"5eb273908ebc3e909214918e","slug":"delhi-violence-accused-shahrukh-move-bail-plea-in-karkardooma-court-who-was-arrested-on-charges-of-opening-fire-on-february-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले आरोपी शाहरुख ने दायर की जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले आरोपी शाहरुख ने दायर की जमानत याचिका
Wed, 06 May 2020 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 May 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शाहरुख
- फोटो : ANI
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान 24 फरवरी पर कांस्टेबल पर बंदूक तानने के आरोप में गिरफ्तार शाहरुख ने आज कड़कड़डूमा कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उसकी याचिका पर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Shahrukh, who was arrested on charges of opening fire on February 24 during violence in the North-East Delhi, has today moved a bail plea in the case, in Karkardooma Court. Hearing to be held at 2 pm today. (File pic) pic.twitter.com/OaE3jIpMGz
— ANI (@ANI) May 6, 2020
विज्ञापन
पुलिस ने दिल्ली हिंसा मामले की पहली चार्जशीट में शाहरुख को बनाया आरोपी
पूर्वोत्तर दिल्ली हिंसा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट में शाहरूख (जिसने हेड कांस्टेबल दीपक दहिया और अन्य लोगों पर गोली चलाई थी), कलीम अहमद और इश्तियाक मल्लिक के खिलाफ पुलिस ने कुछ दिन पहले ही पहली चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन
फरवरी महीने में उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर खुलेआम पिस्तौल तानने वाले मोहम्मद शाहरुख पठान को क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रदर्शन और पथराव के दौरान तैश में आकर उसने फायरिंग की थी। उसने पिस्तौल मुंगेर से खरीदी थी।