फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi vikaspuri old man shot dead by two bike borne assailants police probing matter

दिल्ली के विकासपुरी में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या, दोनों अज्ञात बदमाश हुए फरार

Tue, 24 Nov 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi vikaspuri old man shot dead by two bike borne assailants police probing matter
फाइल फोटो - फोटो : पेक्सेल्स

पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी अत्तम सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि विकासपुरी में मकान संख्या एच-358 के निकट गोली चलने की घटना हुई है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग सिंह के घर के आसपास देखे गए थे। उन लोगों ने हेलमेट लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सिंह ने अपने घर के निकट कार रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से गोली चला दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। सिंह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारे में सेवा करते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। डीसीपी ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed