फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi vegetable business burnt alive in car in hapur

कार में आग से जिंदा जला दिल्ली का सब्जी कारोबारी, सिर्फ कंकाल ही रह गया बाकी

Tue, 03 Nov 2020 06:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Nov 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi vegetable business burnt alive in car in hapur
मृतक संजीव महाजन - फोटो : amar ujala

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलाई मार्ग पर सोमवार शाम एक कार में लगी आग से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार जलती देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है जबकि पुलिस इसे हादसा बता रही है। मृतक की पहचान संजीव महाजन (48) निवासी फ्रूट मार्केट न्यू सब्जी मंडी आजाद नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने इसकी जांच कर मृतक की पहचान की। 

विज्ञापन


 ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम एक कार गांव सलाई से एनएच 334 की ओर आ रही थी। हाईवे से करीब एक किलोमीटर पहले जंगल में सड़क किनारे अचानक कार में आग लग गई। पल भर में ही कार में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इस दौरान वहां से गुजरे ग्रामीणों ने कार में आग बुझाने की कोशिश करते हुए चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आग बुझा पाती तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और कार सवार युवक भी जिंदा जलने के बाद कंकाल में तब्दील हो गया। फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। बताया कि कार मैसर्स आनंद वेजीटेबल प्राइवेट लिमिटेड न्यू सब्जी मंडी आजापुर दिल्ली के नाम से पंजीकृत है। हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मृतक की पहचान संजीव महाजन (48) निवासी फ्रूट मार्केट न्यू सब्जी मंडी आजाद नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस की मानें तो संजीव सब्जी आदि खरीदने का काम करता था। सोमवार को भी वह बंद गोभी खरीदने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के बाद हत्या की आशंका
- मृतक की पहचान होने के कारण आशंका है कि लूट के बाद कहीं बदमाशों ने उनकी हत्या न कर दी हो। रविवार को भी एक ऐसे ही व्यापारी से बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नहर पर बदमाशों ने 1.45 लाख रुपये की लूट की थी। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे बेहोश तक कर दिया था। हालांकि पुलिस ने धोखाधड़ी की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में भी ग्रामीण लूट की आशंका जता रहे हैं। कार को लोगों ने सड़क किनारे खड़े जलते हुए देखा। फिलहाल पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है। 


मामले में हो रही जांच 
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि हादसे के कारण कार लॉक होने से चालक अंदर फंस गया, जिसकी जलने से मौत हो गई। कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed