Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi vasant kunj dog acid attack animal cruelty case cctv suspects

बेजुबान संग क्रूरता: दिल्ली में कुत्ते को तेजाब डालकर जलाया, वारदात के बाद आठवीं मंजिल पर पहुंचे दो 'जानवर'

Sat, 28 Nov 2026 09:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित यमुना अपार्टमेंट में एक कुत्ता गंभीर रूप से जली हालत में मिला। पशु चिकित्सकों ने चोटों के आधार पर तेजाब या किसी रसायन से जलाए जाने की आशंका जताई है। सोसायटी के सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
delhi vasant kunj dog acid attack animal cruelty case cctv suspects
दिल्ली में कुत्ते पर तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित यमुना अपार्टमेंट में एक कुत्ते पर तेजाब डालकर जलाने का मामला सामने आया है। कुत्ता गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था। अपार्टमेंट के निवासियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने 24 नवंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

10 नवंबर को वारदात, 14 को कराया गया अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार, अपार्टमेंट में रहने वाले एक अधिवक्ता ने इस संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को परिसर में एक कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर जलने के निशान थे। इसके बाद 11 नवंबर को स्थानीय निवासियों ने उसे मसूदपुर स्थित पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर 14 नवंबर को उसे वसंत कुंज के अल्फा पेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पशु चिकित्सकों ने शुरुआती जांच में चोटों को आग, पटाखे या गर्म पानी से होने वाली चोटों जैसा नहीं पाया। आशंका जताई गई कि किसी ने कुत्ते पर तेजाब या कोई अन्य रसायन डालकर उसे जलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
शिकायत में सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए 9 नवंबर की रात दो अज्ञात लोगों की गतिविधियों पर संदेह जताया गया है। दोनों अलग-अलग समय पर आठवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की ओर जाते दिखाई दिए। इसके अलावा सातवीं मंजिल पर सफेद रंग का संदिग्ध निशान और छत पर सफाई में इस्तेमाल होने वाले रसायन की एक बोतल भी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध पदार्थों की जांच के साथ मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed