फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi uzbekistan woman allegedly beaten and sexually assaulted in vasant kunj by friends

दिल्लीः विदेशी महिला से कार में मारपीट के बाद दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tue, 13 Aug 2019 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
delhi uzbekistan woman allegedly beaten and sexually assaulted in vasant kunj by friends
- फोटो : pexels.com

राजधानी दिल्ली में महिलाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का क्या आलम है, ये सवाल एक बार फिर अपना सिर उठा रहा है। दरअसल वसंत कुंज इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वसंत कुंज इलाके में एक 31 वर्षीय विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आखिर कौन है हिस्ट्रीशीटर से शादी करने वाली कांस्टेबल, आईजी के आदेश पर शुरू हुई पड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्बेकी महिला ने लगाए ये आरोप
गौरतलब है कि पीड़िता उजबेकिस्तान की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि वसंत कुंज इलाके में एक कार में तीन लोगों ने उसे खूब मारा पीटा। इसके बाद उन लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने एक परिचित से मिलने वसंत कुंज के स्क्वायर मॉल आई थी।

यह भी पढ़ेंः गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पूछा- बच्ची को किसका नाम दूं

आरोप है कि पीड़िता के एक जानने वाले यशराज ने उसे अपनी कार में बिठाया जिसमें पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। युवक गुरुग्राम का रहने वाला है। कार में बैठने के बाद पहले तीनों ने पीड़िता को मारा पीटा और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि पीड़िता आरोपियों को जानती है

पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपी पीड़िता के जानकार हैं। वह सबको पहले से जानती है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बेटी को फंसाने के लिए माता-पिता ने रच डाली ऐसी घिनौनी साजिश, जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed