फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Used to doubt the character of wife murdered her with a pan accused arrested

Delhi: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, तवे से वार कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 08:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Jul 2022 08:30 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को एएटीएस व जैतपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी हसीना के चरित्र पर संदेह करता था। बुधवार को उसने पत्नी पर तवे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसका सर पूरी तरह फट गया।

विज्ञापन
Delhi Used to doubt the character of wife murdered her with a pan accused arrested
तवे से वार कर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने तवे से वार कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति सैयद अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी बक्सर, बिहार भागने की फिराक में था। जैतपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) व जैतपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी हसीना के चरित्र पर संदेह करता था। इस कारण उसका व पत्नी के बीच छह महीने से झगड़ा चल रहा था। बुधवार को झगड़ा ज्यादा बढ़ गया और आरोपी ने तवे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी के सिर पर तवे से 10 से ज्यादा वार किए थे। पत्नी का सिर पूरी तरफ फट गया था। वारदात के समय हसीना खाना बना रही थी। हसीना का फूफा उसे घायलावस्था में सफदरजंग अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed