{"_id":"679128f2a0927ae8910ca44c","slug":"delhi-universityposts-of-non-teaching-staff-will-be-filled-by-march-31-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: 31 मार्च तक भरे जाएंगे नॉन टीचिंग कर्मचारियों के पद, उप कुलसचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: 31 मार्च तक भरे जाएंगे नॉन टीचिंग कर्मचारियों के पद, उप कुलसचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश
Wed, 22 Jan 2025 10:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:50 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्याल में नॉन टीचिंग कर्मचारियों के पद 31 मार्च तक भरने के निर्देश दिए गए हैं। उप कुलसचिव ने कॉलेज और संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉलेजों और संस्थानों को नॉन टीचिंग स्टाफ (गैर शैक्षणिक कर्मचारियों) के रिक्त पदों को 31 मार्च तक भरने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डीयू कुलसचिव ने कॉलेज व संस्थानों को निर्देश जारी कर कहा है कि वह रिक्त पदों को मार्च तक भर लें। इसके साथ ही उन्हें लंबित पदोन्नति के मामले निपटाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
डीयू उप कुलसचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यह नोटिस में आया है कि नॉन टीचिंग और तकनीकी पदों के लिए काफी पद रिक्त हैं। ऐसे में विचार विमर्श कर फैसला किया गया है कि कॉलेजों, संस्थानों के प्राचार्य व निदेशक से इन्हें भरने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत उन्हें 31 मार्च तक स्वीकृत पदों पर भर्ती नियमों के तहत निर्धारित पात्रता मानकों के अनुसार तत्काल जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। इसे वह निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
निर्देशों में कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि पद भरने से पहले संबंधित वित्त पोषण एजेंसियों से जरूरी अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया हो। डीयू कर्मचारी संघ ने इन निर्देशों का स्वागत किया है। संघ का कहना है कि इन निर्देशों के आधार पर करीब खाली पड़े ढ़ाई हजार पदों पर नियुक्तियां हो सकेंगी, वहीं पदोन्नति का रास्ता भी साफ होगा।