{"_id":"592d9aae4f1c1bea53bdbee3","slug":"delhi-university-will-give-coaching-classes-to-poor-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय में गरीब बच्चों को मुफ्त में मिलेगी कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय में गरीब बच्चों को मुफ्त में मिलेगी कोचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग देगा। कोचिंग में छात्रों को अंग्रेजी, लॉ, गणित, फिजिक्स और जूलॉजी विषय पढ़ाया जाएगा। यह मुफ्त कोचिंग क्लासेज दो सप्ताह तक के लिए होगी।
विज्ञापन
यह अगामी सात जून से शुरू होगी। सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। कोचिंग का लाभ उठाने के लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। डीयू ने इसे डीयू प्री एंट्रेस एग्जाम समर स्कूल 2017 का नाम दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए बुधवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक छात्र डीयू की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउन लोड कर सकते है। उसे भरकर डीयू के नॉर्थ कैंपस खालसा कॉलेज के सामने बने आईएलएलएल सेंटर में जमा करना होगा।
विज्ञापन
फॉर्म 31 मई से लेकर पांच जून शाम पांच बजे तक जमा कराया जा सकता है। आवेदन के समय आवेदक से 100 रुपये की रजिस्ट्रेशन चार्ज लिया जाएगा। इसमें सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र, एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), अल्पसंख्यक और दिव्यांग वर्ग के छात्र शामिल हो सकते हैं।
हालांकि सभी आवेदकों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। क्योंकि सीटें लिमिटेड हैं चयनित छात्रों की सूची जारी की जाएगी। संभवत: अंग्रेजी, लॉ की क्लासेज 7 जून से, गणित, फिजिक्स और जूलॉजी की क्लासेज 9 जून से शुरू होगी।