{"_id":"625b51b478c82a13d6054d09","slug":"delhi-university-will-complete-100-years-of-its-establishment-on-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस: 5 मई को 60 साल का हो जाएगा एसओएल, डायमंड जुबली के मौके पर होगा भव्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस: 5 मई को 60 साल का हो जाएगा एसओएल, डायमंड जुबली के मौके पर होगा भव्य कार्यक्रम
Sun, 17 Apr 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:01 AM IST
सार
एसओएल के ओएसडी डॉ. उमाशंकर पांडेय नेे बताया कि डायमंड जुबली समारोह डीयू के बहुउद्देश्यीय हॉल में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। समारोह में चार से पांच हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय एक मई को अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे करेगा। वहीं, पांच मई को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) 60 साल का सफर पूरे करेगा। एसओएल ने इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी की है। डायमंड जुबली वर्ष के तहत पांच मई से विधिवत जश्न की शुरुआत की जाएगी, जो सालभर तक चलेगा। इस दौरान तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
डायमंड जुबली समारोह में बीते पांच साल मेंे पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 1962 में मुक्त विद्यालयी संस्थान अस्तित्व में आया था। इसलिए एसओएल पांच मई 2022 को 60वें वर्ष में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
एसओएल के ओएसडी डॉ. उमाशंकर पांडेय नेे बताया कि डायमंड जुबली समारोह डीयू के बहुउद्देश्यीय हॉल में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। समारोह में चार से पांच हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
करीब 30 हजार छात्रों को कार्यक्रम से ऑनलाइन जोड़ने की रूपरेखा भी तैयार की गई है। इसके अलावा एसओएल के सेवानिवृत्त स्टाफ को भी सम्मानित करने की योजना है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
एसओएल एक स्मारिका बनाने की प्रक्रिया में है, जिसे समारोह में लांच किया जाएगा। इसके लिए एसओएल ने अपनी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जो कि स्मारिका का एक महत्वपूर्ण भाग होगा। आंकड़े का उपयोग केवल स्मारिका के लिए किया जाएगा।