फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university obe final year result to be issue soon

डीयू: अंतिम वर्ष के ओबीई के रिजल्ट जल्दी हो सकते हैं जारी

Fri, 25 Jun 2021 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jun 2021 05:09 PM IST
सार

दरअसल इस बार परीक्षा विभाग ने परीक्षा के साथ-साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की नीति अपनाई है। इस कारण से अब तक सवा लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi university obe final year result to be issue soon
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओपन बुक एग्जाम(ओबीई) की परीक्षाएं जारी हैं। इन विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार परीक्षा विभाग ओबीई अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के नतीजे जल्द जारी कर सकता है।
विज्ञापन


दरअसल इस बार परीक्षा विभाग ने परीक्षा के साथ-साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की नीति अपनाई है। इस कारण से अब तक सवा लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों केलिए 8 जून से ओबीई की शुरुआत हुई थी, 28 जून को परीक्षाएं समाप्त होनी हैं। डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो सी.एस रावत ने बताया कि नियमित कॉलेजों, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षाएं अभी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार हमने परीक्षा केसाथ-साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने की रणनीति अपनाई। इस कारण से अब तक लगभग सवा लाख उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि हम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के रिजल्ट जल्दी जारी कर दें। इन परीक्षाओं केलिए लगभग तीन लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 

प्रो रावत ने कहा कि मार्च में हुई परीक्षाओं के मूल्यांकन को भी ढाई महीने में पूरा कर लिया था। इस कारण से अधिकतर रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा शाखा का प्रयास है कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए और विद्यार्थियों को लंबा इंतजार ना करना पड़े। हर साल रिजल्ट जारी करने में देरी केकारण दूसरी जगह दाखिला लेने में विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। 


अगस्त में होने वाले ओबीई के लिए अभी तय नहीं हुई गाइडलाइंस
बीते साल कोरोना महामारी के दौरान डीयू में दाखिला पाए पहले वर्ष के विद्यार्थियों की दूसरे सेमेस्ट(ईवन सेमेस्ट) की परीक्षाएं 12 अगस्त से शुरु होनी हैं। यह ओपन बुक एग्जाम रुप में होंगी या शारीरिक रुप से कॉलेज आकर परीक्षा देनी होगी। यह अभी तय नहीं है। अंतिम वर्ष के रिजल्ट जारी करने केबाद ही अगस्त में होने वाली परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed