{"_id":"617cc2ef2d303836a9422498","slug":"delhi-university-ncweb-first-cutoff-release-miranda-house-and-jesus-marry-colleges-bcom-highest-87-percent-cutoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी: मिरांडा हाउस और जीसस एंड मेरी कॉलेज में बीकॉम की सर्वाधिक 87 फीसदी कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी: मिरांडा हाउस और जीसस एंड मेरी कॉलेज में बीकॉम की सर्वाधिक 87 फीसदी कटऑफ
Sat, 30 Oct 2021 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:28 AM IST
सार
इस कटऑफ में बीए प्रोग्राम के इकोनॉमिक्स और पोलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन की कटऑफ सबसे अधिक 86 फीसदी जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने निकाली है।
विज्ञापन
नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्विद्यालय के एनसीवेब में बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम की 15,210 सीटों पर दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी हो गई है। एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर में बीकॉम में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी में सर्वाधिक 87 फीसदी कटऑफ जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने रखी है। जबकि इस कोर्स के लिए हंसराज कॉलेज ने 86 फीसदी कटऑफ जारी की है।
विज्ञापन
बीते साल के मुकाबले में कटऑफ में एक कॉलेज सेंटर पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल जीसस एंड मेरी कॉलेज ने बीकॉम के लिए 81 फीसदी कटऑफ जारी की थी। जबकि मिरांडा और हंसराज ने सर्वाधिक 87 फीसदी जारी की थी। भगिनी निवेदिता और अदिति कॉलेज में बीकॉम की सबसे कम 80 फीसदी कटऑफ है।
विज्ञापन
अब इस कटऑफ के आधार पर एक नवंबर से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत होगी। दाखिला डीयू के दाखिला पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिया जा सकेगा। एनसीवेब के शेड्यूल के मुताबिक कटऑफ शनिवार को जारी होनी थी। लेकिन इसे शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
इस कटऑफ में बीए प्रोग्राम के इकोनॉमिक्स और पोलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन की कटऑफ सबसे अधिक 86 फीसदी जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने निकाली है। जबकि इसी कॉम्बिनेशन के लिए हंसराज ने 85 फीसदी कटऑफ जारी की है।
हिस्ट्री पोलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन के लिए मिरांडा हाउस ने सबसे अधिक 85 फीसदी कटऑफ जारी की है। मालूम हो कि एनसीवेब में दाखिले के लिए छात्राओं के पास दिल्ली के स्थानीय निवास का पता होना जरुरी है।