फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University law students protested demanding extension of exam dates

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2024 02:45 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Dec 2024 02:45 AM IST
सार

छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Delhi University law students protested demanding extension of exam dates
Delhi University law students protest - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के बाहर लॉ के छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पहुंची। छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सुबह से ही सैकड़ों छात्र कैंपस में जमा हो गए थे।

विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया। एक छात्र ने कहा, "हम आठ घंटे से अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हमारी चिंताओं पर ध्यान देने के बजाय प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई का सहारा लिया।"
विज्ञापन


उधर, आरोपों पर विधि संकाय की डीन अंजू वली टिक्कू की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में भारी पुलिस बल की तैनाती देखी गई, जिसमें छात्रों की भारी भीड़ के बीच कुछ पुलिसकर्मी डंडे लिए हुए थे। दोनों पक्षों के बीच बहस होती दिखी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था क्योंकि कुछ छात्रों ने डीन के कार्यालय को घेर लिया था और उन्हें घर जाने नहीं दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी (उत्तर) राजा बंथिया ने कहा, "हमें डीयू प्रशासन और प्रॉक्टर लॉ फैकल्टी से अनुरोध मिला कि उन्हें (फैकल्टी और अन्य कर्मचारियों को) बाहर जाने की अनुमति नहीं है क्योंकि छात्रों ने निकास मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस वहां पहुंची और उन्हें (डीन सहित फैकल्टी और कर्मचारियों को) बाहर जाने में मदद की, छात्र इस बात से नाराज हैं और विरोध कर रहे हैं। मेरे पास मौजूद जानकारी के अनुसार, पहले घोषित की गई परीक्षा तिथियां- 26 दिसंबर से आयोजित होने वाली थीं, जिन्हें रोक दिया गया है और अब परीक्षाओं की तारीखों के बारे में फैसला करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed