फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Hansraj College to honor 75 alumni in 75th year

Hansraj College: 26 जुलाई से अमृत वर्ष का शुभारंभ, हंसराज कॉलेज 75वें वर्ष में पूर्व छात्रों को करेगा सम्मानित

Wed, 20 Jul 2022 07:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 07:02 AM IST
सार

हंसराज कॉलेज की स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर वर्ष भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत 26 जुलाई से हो जाएगी।

विज्ञापन
Delhi University Hansraj College to honor 75 alumni in 75th year
हंसराज कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंद्ध हंसराज कॉलेज 26 जुलाई 2022 को अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस अवसर पर कॉलेज अमृत महोत्सव आयोजित करेगा। अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, हंसराज कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. शिवरमन गौड तथा अन्य अतिथि उपस्थित होंगे। 

विज्ञापन


इस समारोह में कॉलेज अपने 75 पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रमा ने एक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि 75वें वर्ष के अवसर पर वर्ष भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनकी शुरुआत 26 जुलाई से हो जाएगी। मंगलवार को कॉलेज ने अमृत वर्ष का लोगो भी जारी कर दिया। मालूम हो कि डीयू के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज की स्थापना 25 जुलाई 1948 को डीएवी द्वारा की गई थी। इसके वर्तमान परिसर का उद्घाटन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। 
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में प्राचार्या ने बताया कि इस अमृत वर्ष में कॉलेज परिसर में महात्मा हंसराज की मूर्ति की स्थापना के साथ ही अनेक शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। वर्ष भर महात्मा हंसराज स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश दुनिया के शीर्षस्थ विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यारण, महिला विकास, मानव संसाधन विकास, वेलनेस और रिहेबिलिटेशन जैसे विषयों पर कॉलेज में नए केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रमा ने बताया कि कॉलेज अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में अपने पूर्व विद्यार्थियों के योगदान को महत्व देते हुए 75 पूर्व विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करेगा। वहीं कॉलेज के शिक्षकों के लिए 25 शोध परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही 75 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एकता समागम राष्ट्रीय खेल समागम, पुस्तक मेला, भारतीय भाषा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

आकर्षक आर्ट गैलरी का निर्माण किया जाएगा
अमृत महोत्सव में कॉलेज में एक आकर्षक आर्ट गैलरी का निर्माण भी किया जाएगा। तथा कॉलेज की 75 वर्षों की यात्रा से सम्बंधित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं कॉलेज में विज्ञान खंड, शोध केंद्र का उद्घाटन भी किया जाना है। कॉलेज के पुस्तकालय, सभागार, एम्फीथियेटर, प्रयोगशालाओं को भारतीय विद्वानों का नाम मिलेगा। 

सभी विद्यार्थियों का किया जाएगा ग्रुप बीमा
75वें वर्ष में कॉलेज ने अपने विद्यार्थियों की रक्षा करने का फैसला भी किया है। इसके लिए कॉलेज इस विशेष वर्ष में अपने सभी विद्यार्थियों का बीमा कराने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed