फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Admission 2019: fourth list Cut Off Admission Stop

डीयू : चौथी लिस्ट की दौड़ थमी, 64 हजार दाखिले, कुछ कॉलेजों में एससी/एसटी की सीटें खाली

Thu, 18 Jul 2019 07:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jul 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi University Admission 2019: fourth list Cut Off Admission Stop
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी लिस्ट के लिए दाखिले की दौड़ बुधवार को थम गई। अब लगभग सभी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए सभी कोर्सेज में सीटें भर चुकी हैं, लेकिन नाम वापस लेने (दाखिला रद्द) कराने के चलते कुछ जगह एक-दो कोर्सेज में कुछ सीटों पर दाखिले के विकल्प पांचवीं कटऑफ में खुल सकते हैं। हालांकि, कुछ कॉलेजों में एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी की सीटें जरूर खाली हैं। 

विज्ञापन


आत्माराम सनातन धर्म (एआरएसडी) कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानतोष झा कहते हैं कि पांचवीं लिस्ट में सामान्य के लिए मौके नहीं के बराबर हैं। इक्का-दुक्का सीट के लिए कुछ कोर्सेज को दोबारा खोलना पड़ सकता है। कॉलेज में आरक्षित श्रेणी के लिए कुछ सीटें अब भी हैं। कुछ कॉलेजों में स्थिति यह है कि पांचवीं लिस्ट में सामान्य सीट पर कोई दाखिला रद्द कराता है, तभी दाखिले का चांस मिल सकेगा।  पांचवीं कटऑफ में दाखिला रद्द कराने का रिस्क कतई ना लें। जिस कॉलेज में जिस भी कोर्स में दाखिला मिले, वहां दाखिला ले लें। आरक्षित श्रेणी के दाखिलों की गुंजाइश रहेगी। 
विज्ञापन


श्री अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल कहते हैं कि उनके यहां चौथी कटऑफ के अंतिम दिन (बुधवार) को ज्यादा भीड़ नहीं थी। महज 40 दाखिले हुए और 8 दाखिले रद्द कराए गए। पांचवीं कटऑफ में सामान्य के लिए चांस नहीं है। कुछ एक कोर्सेज बीकॉम व अंग्रेजी-ऑनर्स को 0.25 फीसदी कटऑफ के साथ खोलना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए भी होगा कि डीयू के प्रोफेशनल कोर्स बीएमएस व सीए के कॉमन प्रोफिशेंसी का रिजल्ट जारी हो गया है, जिस कारण कुछ दाखिले रद्द कराए जाएंगे। दो-चार सीटें खाली होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यभट्ट कॉलेज में भी बुधवार को सामान्य श्रेणी, ओबीसी, एससी/एसटी श्रेणी में हिंदी, ईको, हिस्ट्री-ऑनर्स, बीए प्रोग्राम व अंग्रेजी-ऑनर्स में दाखिले बंद होंगे। साइकोलॉजी-ऑनर्स मेें कुछ दाखिले रद्द हुए हैं। इसलिए पांचवीं कटऑफ में इस कोर्स के लिए दाखिले खुल सकते हैं। मालूम हो कि डीयू में लगभग 62 हजार सीटों के लिए लगभग 64 हजार दाखिले हो गए हैं। प्रिंसिपल की सलाह है कि 20 जुलाई को जारी होने वाली पांचवीं कटऑफ लिस्ट में यदि नंबर आ जाए तो विद्यार्थियों को तुरंत दाखिला लेना चाहिए। दाखिला रद कराने की ना सोचें।

कैसे और किन शैक्षिक क्षेत्रों में मिलेगी आपको सफलता, जानिए हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed