फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Under training IPS and his companion beat up a constable,

Delhi : अंडर ट्रेनिंग आईपीएस डागर और उसके साथी ने हवलदार को खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा... वर्दी उतरवाने की धमकी दी

Wed, 16 Apr 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 05:45 AM IST
सार

हवलदार ने अपने मोबाइल फोन से आरोपियों की करतूत रिकार्ड की तो उन्होंने उसका फोन भी छीनकर जमीन पर फेंक तोड़ दिया। हवलदार की छाती पर लात मारी गई। आईपीएस रोहित डागर के माफी मांगने पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। हादसे के बाद हवलदार हरभजन डिप्रेशन में चला गया है।

विज्ञापन
Delhi: Under training IPS and his companion beat up a constable,
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अंडर ट्रेनिंग आईपीएस रोहित डागर व उसके साथी जब हवलदार हरभजन को रिंग रोड पर रात पौने एक बजे पीट रहे थे तो वहां एकत्रित भीड़ में से कोई बचाने नहीं आया। हवलदार ने अपने मोबाइल फोन से आरोपियों की करतूत रिकार्ड की तो उन्होंने उसका फोन भी छीनकर जमीन पर फेंक तोड़ दिया। हवलदार की छाती पर लात मारी गई। आईपीएस रोहित डागर के माफी मांगने पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। हादसे के बाद हवलदार हरभजन डिप्रेशन में चला गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाजपत नगर थाने में तैनात हवलदार हरभजन रविवार रात 12.53 बजे पेट्रोलिंग कर रहा था। वह संदिग्ध हालत में घूम रहे बाइक सवार दो युवकों को रोक कर पूछताछ कर रहे थे। तभी आईपीएस रोहित डागर अपने साथी बबलू अहलावत के साथ वहां आया और अपने पास बुलाया।
विज्ञापन


उन्होंने हवलदार से राजौरी गार्डन का रास्ता पूछा। हरभजन ने रास्ता बता दिया। उसके बाद मौके पर मोटरसाइकिल सवारों को चेकिंग करने लगा तो रोहित डागर ने कहा कि उसे बाइक सवारों को चेक करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे कहा कि वह उससे अभी 10 सैल्यूट मरवाएगा। वह उसकी वर्दी उतरवा देगा। इस पर हरभजन मोबाइल से रिकार्डिग करने लगे। इस पर आरोपी हरभजन का मोबाइल छीनने लगे। साथी बबलू ने पीछे से गर्दन के जरिए हरभजन को पकड़ लिया। उसके बाद रोहित ने मोबाइल छीनकर जमीन में दे मारा।

आरोप है कि जब हवलदार फोन को उठाने के लिए नीचे झुके तो आईपीएस ने उसकी छाती में लात मार दी। उसके बाद उसकी वर्दी खींच ली। जब हरभजन बेहोश होने लगा तो वहां 10 से 12 लोग एकत्रित हो गए, मगर किसी ने उसकी सहायता नहीं की। उसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में खींचकर मूलचंद की तरफ ले जाने लगे।

बस स्टैंड के पास कार में मारा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हवलदार ने अपने बयान में कहा कि उसके आग्रह पर जब उसे लाजपत नगर थाने ले जाने लगे तो गुप्ता मार्केट के बस स्टैंड पर उसे कार के अंदर मारा-पीटा गया। थाने पहुंचने पर उसने साथी से मोबाइल लेकर पीसीआर कॉल की। आरोपियों ने तब तक उसका मोबाइल फोन नहीं दिया था।

रास्ता विवाद ने ली जान: जसवीर की पिटाई के बाद मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार;  बाइकर्स ने की थी पिटाई
शराब पीने की पुष्टि हुई
जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोहित डागर मौके से गाड़ी लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसके साथी बबलू की मेडिकल जांच कराई है। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। जब वे लाजपत नगर थाने पहुंचे तो वहां नाइट चेकिंग इंस्पेक्टर मौजूद थे। बाद में रोहित को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed