{"_id":"5fa13ab8b36998011d55bbdd","slug":"delhi-uber-will-avail-e-rikshaw-on-its-app-to-delhiites-will-be-deployed-at-metro-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवासियों को ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराएगी उबर, मेट्रो स्टेशनों पर रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवासियों को ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराएगी उबर, मेट्रो स्टेशनों पर रहेंगे तैनात
Tue, 03 Nov 2020 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर अब यात्रियों को ई-रिक्शा से भी यात्रा कराएगी। कंपनी ने दिल्ली में अपने मंच से 100 ई-रिक्शा जोड़े हैं। इस तरह दिल्ली पहला शहर हो गया है, जहां उबर ई-रिक्शा की सेवा उपलब्ध कराने जा रही है।
विज्ञापन
उबर ने मंगलवार को बयान में कहा कि इन वाहनों को दिल्ली के 26 मेट्रो स्टेशनों पर लगाया गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्री मंगलवार से उबर एप पर ई-रिक्शा की बुकिंग भी कर पा रहे हैं। ये ई-रिक्शा ब्लू लाइन के अशोक पार्क मेन, डाबड़ी मोड़, ईएसआई बसईदारापुर, जनकपुरी पूर्व और उत्तम नगर पूर्व और अन्य मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
उबर ने कहा कि उसने वैश्विक स्तर पर 2040 तक अपने मंच पर यात्रा को 100 प्रतिशत उत्सर्जन मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। ई-रिक्शा की पेशकश कंपनी की इसी वैश्विक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
विज्ञापन