फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Uber Driver Accused of Rape Speaks in Court

'मैंने उसके साथ रेप नहीं किया, वह खुद ही रोने लगी थी'

Wed, 04 Feb 2015 01:22 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Uber Driver Accused of Rape Speaks in Court

कैब में बैठने के बाद पीड़िता रोने लगी थी और उसने किसी से मोबाइल पर बात करते हुए कहा वह शादी तो अपने मंगेतर से ही करेगी लेकिन राकेश (बदला हुआ नाम) ने उसके साथ ठीक नहीं किया।

विज्ञापन


यह बयान उबर कैब रेप केस मामले में आरोपी चालक शिव कुमार यादव ने मंगलवार को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिया। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष आरोपी कैब चालक शिव कुमार यादव का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उसने अपने बयान में खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि उसने पीड़िता से दुष्कर्म नहीं किया और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उसने वसंत विहार गैंग रेप की तर्ज पर पीड़िता को कोई धमकी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उससे पूछा क्या हुआ तो पीड़िता ने झिड़कते हुए कहा...

Delhi Uber Driver Accused of Rape Speaks in Court

आरोपी ने अपने बयान में कहा कि यह कहना गलत है पांच दिसंबर की रात कैब में बैठने के बाद पीड़िता सो गई थी। अपने बयान में उसने कहा कि कैब में बैठने के बाद पीड़िता रोने लगी थी। आरोपी ने जब उससे पूछा क्या हुआ तो पीड़िता ने झिड़कते हुए कहा वह अपना काम करे।

अभियोजन के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उसने कार की पिछली सीट पर बैठी पीड़िता से दुर्व्यवहार किया जिससे पीड़िता ने उसे धक्का दिया। पीड़िता ने भागने की कोशिश की लेकिन सेंट्रल लॉकिंग होने की वजह से भाग नहीं सकी। आरोपी ने इससे भी इनकार किया कि शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता को थप्पड़ मारे थे।

आरोपी कैब चालक ने कहा उसे नहीं पता जब वह कोर्ट रूम से बाहर निकला तो बयान दर्ज करवाकर लौट रही पीड़िता ने उसे पहचान कर शोर मचा दिया था। आरोपी ने कहा कि कोर्ट में पेशी के बाद इंस्पेक्टर अनिल दुरेजा ने उसके मुंह से कपड़ा हटा दिया था। अदालत ने बुधवार से बचाव के गवाहों के बयान दर्ज करवाने का निर्देश दिया है। आरोपी की पत्नी का बयान बुधवार को दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed