{"_id":"5d429cbe8ebc3e6ca8683208","slug":"delhi-two-people-arrested-with-fake-indian-currency-worth-rupees-4-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 01 Aug 2019 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े नकली नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है। इंडो-बांग्लादेश सीमा से भारत में नकली नोट आ रहे हैं। मालदा, पश्चिमी बंगाल से जाली करेंसी की खेप भारत आ रही है। इसके बाद नकली नोटों को दिल्ली, हरियाणा व उत्तरप्रदेश में सप्लाई किया जाता है। आरोपी इससे पहले नकली नोटों की चार से पांच खेप ला चुके हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व विवेकानंद पाठक को नकली नोट सप्लाई करने वालों के बारे में सूचना मिली थी। करीब चार महीने की तफ्तीश के बाद पुलिस टीम को 31 जुलाई को सूचना मिली थी कि गौतम मंडल नकली नोटों की खेप लेकर हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास आएगा।
विज्ञापन
वह नकली नोटों की खेप पानीपत, हरियाणा निवासी शिक्षा को देगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर मालदा निवासी गौतम मंडल (25) और पानीपत, हरियाणा निवासी शिक्षा (32)को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार लाख रुपये के नकली नोट पकड़े गए। सभी नकली नोट दो हजार के नोटों में हैं।
विज्ञापन
गौतम मंडल ने बताया कि वह मालदा के एक व्यक्ति के संपर्क में आया। उस व्यक्ति ने उसे नकली नोट सप्लाई करने के लिए कहा। उसने बताया कि नकली नोट इंडो-बंगलादेश बॉर्डर से भारत में आ रहे हैं। सप्लायर नकली नोटों को कालियाचक, मालदा तक लाता था। वह पिछले एक वर्ष से नकली नोटों की सप्लाई कर रहा है।