फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two months wait is over, counting of votes for DUSU elections today.

DUSU Elections: दो महीने का इंतजार खत्म, डूसू चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से; शाम तक सभी नतीजे आने की उम्मीद

Mon, 25 Nov 2024 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 06:21 AM IST
सार

मतगणना सुबह आठ बजे से डीयू के काॅन्फ्रेंस सेंटर में शुरू होगी और शाम चार बजे तक सभी नतीजे घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Delhi: Two months wait is over, counting of votes for DUSU elections today.
DUSU Polls - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना सोमवार को होगी। यह प्रक्रिया सुबह आठ बजे से डीयू के काॅन्फ्रेंस सेंटर में शुरू होगी और शाम चार बजे तक सभी नतीजे घोषित होने की उम्मीद है। मतगणना की निगरानी के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे और 8 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। डूसू चुनाव के लिए 27 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 145,893 मतदाताओं में से 51,300 छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया था। कॉलेजों में प्रतिनिधियों के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।

विज्ञापन


मतगणना के लिए सुबह सात बजे सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में परीक्षा विभाग के स्ट्रांग रूम खोले जाएगे। इसके बाद 500 ईवीएम को कान्फ्रेंस सेंटर लाया जाएगा। मतगणना के दौरान छात्र मार्ग, पटेल चेस्ट और रामजस कॉलेज की ओर बैरिकेडिंग की जाएगी और इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। केवल छात्र ही कक्षाओं में जाने के लिए आ-जा सकेंगे। वहीं नतीजे घोषित होने के बाद विजेताओं को रैली निकालने की अनुमति नहीं होगी। लाउडस्पीकर और ढोल बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। उम्मीदवारों से इसके लिए शपथ पत्र लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार का निर्वाचन रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन


डूसू के चार प्रमुख पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में थे। गत 28 सितंबर को परिणाम घोषित होने थे, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय और राजधानी के अन्य क्षेत्रों में पोस्टर और बैनर से गंदगी फैलने पर उच्च न्यायालय ने परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी थी। सफाई के बाद 26 नवंबर तक मतगणना की अनुमति दी गई है। पहले डीयू ने 21 नवंबर को मतगणना का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सफाई पूरी न होने के कारण इसे 25 नवंबर को मतगणना कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कालेजों में एबीवीपी और कुछ में एनएसयूआई जीती
डीयू में रविवार को कॉलेज यूनियन चुनाव के लिए मतगणना हुई। मतगणना के बाद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। कुछ कॉलेज में एबीवीपी ने तो कुछ कॉलेजों में एनएसयूआई ने बढ़त बनाई। एबीवीपी ने जहां पांच कॉलेजों में क्लीन स्वीप किया तो एनएसयूआई ने दो कॉलेजों में सभी पद जीते। अन्य कॉलेजों में दोनों छात्र संगठनों के पदाधिकारी अलग-अलग पदों पर जीते। दोनों छात्र संगठनों ने अलग-अलग कॉलेजों में अपनी जीत का दावा किया। एबीवीपी ने हंसराज, विवेकानंद, अरबिंदो, श्रद्धानंद, व दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में जीत दर्ज की। जबकि गुरु तेग बहादुर कॉलेज में एक सीट, मिरांडा में दो, रामजस में चार, लॉ सेन्टर में दो सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा सीएलसी में एक, सत्यवती मॉर्निंग में दो, सत्यवती सांध्य में दो, लक्ष्मीबाई कॉलेज में एक, शहीद राजगुरु में आठ, अम्बेडकर कॉलेज में चार, अग्रसेन में 4, राजधानी कॉलेज में एक, शिवाजी में 5, श्यामा प्रसाद मुखर्जी में तीन सीटें जीती। वहीं एनएसयूआई ने भगिनी निवेदिता में पांच, श्यामा प्रसाद मुखर्जी में दो, अरबिंदो में दो, पीजीडीएवी मॉर्निंग में एक, भास्कराचार्य में दो, मोती लाल नेहरू में एक, सीवीएस में एक सीट पर जीत हासिल की है। 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
1.    अनिकेत मडके, ला सेंटर दो
2.    बदी उ ज़मान, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज
3.    पिंकी, बौद्ध अध्ययन विभाग
4.    ऋषभ चौधरी, बौद्ध अध्ययन विभाग
5.    रौनक खत्री, कैंपस ला सेंटर
6.    सावी गुप्ता, ला सेंटर दो
7.    शीतल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज
8.    शिवम मौर्य, हिंदू कॉलेज

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
1.     आयुष मंडल, ला सेंटर दो
2.     बनश्री दास, दक्षिणी दिल्ली परिसर
3.     भानु प्रताप सिंह, ला सेंटर एक
4.     रोबिन सिंह, बौद्ध अध्ययन विभाग
5.     यश नांदल, बौद्ध अध्ययन विभाग

सचिव पद के उम्मीदवार
1.     अदित्यन एमए, मोतीलाल नेहरू (सांध्य)
2.     मित्रविंदा करनवाल, लक्ष्मीबाई कॉलेज
3.     नम्रता जेफ मीणा, किरोड़ीमल कॉलेज
4.     स्नेहा अग्रवाल, ला सेंटर दो

संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार
1.     अमन कपासिया, बौद्ध अध्ययन विभाग
2.     अनामिका, दक्षिणी दिल्ली परिसर
3.     अंजना सुकुमारन, ला सेंटर दो
4.     लोकेश चौधरी, बौद्ध अध्ययन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed