फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi two minors sexually assaulted 8 year old girl her condition serious

दिल्ली: आठ साल की मासूम के साथ दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर 

Tue, 25 Jan 2022 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jan 2022 06:36 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां आठ साल की मासूम के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार दोपहर करीब 2.00 बजे मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Delhi two minors sexually assaulted 8 year old girl her condition serious
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। वारदात के दौरान मासूम बुरी तरह जख्मी हो गई। खून से लथपथ उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में पीड़िता की इमरजेंसी में सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल उसका आईसीयू में इलाज जारी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों पड़ोसी नाबालिग लड़कों को दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि एक लड़के की उम्र 12 तो दूसरे की 10 साल है। हालांकि पुलिस दोनों की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पिता छोटा-मोटा काम करता है। दोनों आरोपी नाबालिग लड़के पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 2.00 बजे मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 12 वर्षीय किशोर बहला-फुसलाकर मासूम को सुनसान जगह ले गया। इसके साथ 10 वर्षीय लड़का भी आ गया। आरोप है कि दोनों ने जबरन बारी-बारी से मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर उसे मारने की धमकी दी।

बच्ची घर पहुंची तो पेट में था भयंकर दर्द

करीब 4.30 बजे पीड़िता अपने घर पहुंची। उसके पेट में दर्द था। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बता बताई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। सीडब्ल्यूसी ने मासूम की काउंसलिंग की। पुलिस ने मासूम की मां के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपी लड़कों को दबोच लिया। पुलिस इनकी सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी मामले की जांच रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज दिया है। आयोग ने मामले में सख्त एक्शन लेने और अगले 48 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed