{"_id":"66c92fe4a2cb145b5301e0c3","slug":"delhi-two-killed-in-delhi-due-to-electrocution-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : करंट लगने से दिल्ली में दो की गई जान, रंजीत नगर में महिला और चाणक्यपुरी में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : करंट लगने से दिल्ली में दो की गई जान, रंजीत नगर में महिला और चाणक्यपुरी में बच्चे की मौत
Sat, 24 Aug 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:27 AM IST
सार
गली में बारिश से पानी भरा हुआ था। महिला ने जैसे ही पानी में पैर रखा तो करंट की चपेट में आ गई। मृतका की शिनाख्त सीमा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। गली में बारिश से पानी भरा हुआ था। महिला ने जैसे ही पानी में पैर रखा तो करंट की चपेट में आ गई। मृतका की शिनाख्त सीमा के रूप में हुई है। सीमा रंजीत नगर की गली नंबर-आठ में पति, बेटे व बेटी के साथ रहती थी। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली थी। उसका पति निजी कंपनी में काम करता है। सीमा कपड़े प्रेस करने का काम करती थी। शुक्रवार सुबह ननद के साथ पास के घरों में प्रेस करने के लिए कपड़े लेने गई थी। इस दौरान बारिश का पानी गली में भरा हुआ था। जैसे ही उसने पैर पानी में रखा तो करंट लग गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पर पहले बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित कर इलाके की बिजली कटवा दी गई। इसके बाद महिला को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर एक घर में लगी पानी की मोटर की अर्थिंग से करंट गली में भरे पानी में फैल गया था। इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बारिश में मस्ती पड़ी भारी, किशोर की गई जान
चाणक्यपुरी के एंबेसी इलाके में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से भरे पानी में मस्ती करना एक किशोर के लिए जानलेवा साबित हुआ। विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाला सौरभ (11) सॉन मार्टिन मार्ग पर तेज बहाव के साथ बह रहे पानी में साथियों के मस्ती कर रहा था। इसी दौरान वह मुंह के बल पानी में गिर गया और चोट लगने से बेसुध हो गया, जिससे मुंह में पानी चला गया। पानी फेफड़ों तक पहुंच गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। सौरभ पढ़ाई नहीं करता था। परिवार में माता-पिता के अलावा परिवार में एक बड़ा भाई व बहन है। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो