फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Two crore rupees worth of bride's clothes stolen from boutique with girlfriend

Delhi : गर्लफ्रेंड संग बुटीक से उड़ाए दुल्हन के दो करोड़ के कपड़े, दोस्त के साथ पकड़ा गया नाबालिग आरोपी

Wed, 05 Mar 2025 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 06:27 AM IST
सार

उसे पता था कि बुटीक में दुल्हन के महंगे कपड़े आते हैं। ऐसे में उसने अपनी महिला दोस्त व नाबालिग साथी के साथ वहां से दो करोड़ रुपये की कीमत के दुल्हन के कपड़े व अन्य सामान चुरा लिए।

विज्ञापन
Delhi : Two crore rupees worth of bride's clothes stolen from boutique with girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध बुटीक अमीरन (ब्रांड नाम) में काम करने वाले नाबालिग लड़के के दिमाग में ऐशोआराम की जिंदगी जीने का ख्याल आया। उसे पता था कि बुटीक में दुल्हन के महंगे कपड़े आते हैं। ऐसे में उसने अपनी महिला दोस्त व नाबालिग साथी के साथ वहां से दो करोड़ रुपये की कीमत के दुल्हन के कपड़े व अन्य सामान चुरा लिए। राजा शब्द से पुलिस वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों तक पहुंच गई और तीनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


इस बुटीक में फिल्म स्टार व ब्रिटिश समेत अन्य लोगों के कपड़े सिले जाते हैं। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि अमीरन बुटीक से महंगे डिजाइनर दुल्हन के कपड़ों की चोरी की पीसीआर कॉल 1 मार्च को मिली थी। टीम को सुरक्षा गार्ड ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे एक महिला दो लड़कों के साथ उसके पास आई। उसने खुद को मालिक का रिश्तेदार बताते हुए अंदर वॉशरूम जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही लड़की अंदर गई उसके साथ मौजूद दो लड़कों ने गार्ड को दबोच कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने शोरूम में लूटपाट की। गार्ड ने किसी तरह खुद को खोलकर पीसीआर कॉल की थी। पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी करीब दो करोड़ रुपये की कीमत के 50 डिजाइनर दुल्हन के कपड़े, एक कैमरा, डेस्कटॉप और डीवीआर और अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सुल्तानपुर में रहता था : आरोपी सुल्तानपुर इलाके में रहता है और बुटीक में काम करता है। वह एक आलीशान जिंदगी जीना चाहता था, इसलिए उसने अपने नाबालिग दोस्त और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर बुटीक लूटने की साजिश रची। 

राजा शब्द से पकड़े गए 
थानाध्यक्ष राजेश शर्मा को पता लगा कि आरोपी ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए हैं। आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि आरोपी वैन से आए थे। आरोपियों ने वैन पर लिखे शब्दों व नंबरों को छिपाने के लिए टेप लगा रखी थी। मगर एक जगह से टेप हट गई थी और वहां राजा लिखा हुआ था। उसके बाद पुलिस आरोपी तक  पहुंच गई। 


बरामद सामान
चार मूल्यवान पेंटिंग्स, दो एलईडी स्क्रीन, एक सीपीयू, एक डीवीआर, तीन हैंडीकैम, एक कैश काउंटिंग मशीन, हाई-एंड डिजाइनर कपड़े (ब्राइडल लहंगे-32, दुपट्टे और साड़ी-105, पैंट-4, सूट-27, कुर्ते-7, शेरवानी-1, अन्य वस्तुएं (एक भगवान विष्णु की मूर्ति, दो चांदी की भगवान की मूर्तियां, दो लकड़ी के शेर, दो स्टील के शेर, लॉक सेट, 1 सेलो टेप (नंबर प्लेट छिपाने के लिए प्रयुक्त), टूल किट, आरोपी के कपड़े, 1 डी-वैन (अपराधी वाहन)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed