फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Two arrested with drugs worth Rs 4 crore

Delhi : चार करोड़ की नशे की गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें एक नाइजीरियाई नागरिक

Fri, 22 Nov 2024 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 07:04 AM IST
सार

पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक इकेचुक व संतन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एमडीएमए और एक्स्टसी की नशीले पदार्थ की कुल 6790 गाेलियां बरामद की है।

विज्ञापन
Delhi : Two arrested with drugs worth Rs 4 crore
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में बढि़या क्वालिटी की एमडीएमए और एक्स्टसी टैबलेट बरामद कीं। पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक इकेचुक व संतन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एमडीएमए और एक्स्टसी की नशीले पदार्थ की कुल 6790 गाेलियां बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद 3 किलोग्राम वजन की गोलियाें की कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है। जब्त की गई ड्रग्स कूरियर के जरिए देश के बाहर से मंगाई गई थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया के अनुसार टीम को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के तहत लोनी निवासी संतन गोस्वामी के बारे में 14 नवंबर को सूचना मिली। उसमें बताया गया कि वह अवैध ड्रग्स एमडीएमए, कोकीन, एक्स्टसी की तस्करी करता है। शाखा में तैनात एसीपी राज कुमार की देखरेख में टीम ने कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी अपार्टमेंट, गोल मार्केट, दिल्ली के पास से संतन गोस्वामी को 33 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। उसके बाद छतरपुर से नाइजीरियाई नागरिक इकेचुक को गिरफ्तार कर लिया। वह संतन काे मादक पदार्थों की गोलियां देता था। उसके किराये के घर की तलाशी के दौरान चार पार्सल ट्रैकिंग आईडी का डाटा मिला, जिसकी जांच की गई तो पता चला कि पार्सल विदेश से भेजे गए थे। 
विज्ञापन

जांच के दौरान, मिले पार्सल, ट्रैकिंग आईडी विदेशी डाकघर से जुड़े थे। इन चार पार्सल में 3.037 किलोग्राम वजन की 6790 एक्स्टसी टैबलेट थीं, जिनकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर करता था सप्लाई
संतन गोस्वामी पहले टैक्सी ड्राइवर था। फिर वह एक अफ्रीकी नागरिक के संपर्क में आया जो एमडीएमए, एक्स्टसी और कोकीन की आपूर्ति में शामिल था। वह मुख्य रूप से कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इकेचुक आठ साल पहले भारत आया था। शुरुआत में वह कोलकाता में रहता था, फिर वह फरीदाबाद आ गया। वर्तमान में वह छतरपुर, दिल्ली में रह रहा है। वह एक ड्रग सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed